कोण्डागांव
शादी का झांसा देकर रेप, युवक गिरफ्तार
14-Apr-2026 10:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोंडागांव, 14 अप्रैल। कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने शादी का झांसा देकर रेप करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, पीडि़ता ने 12 अप्रैल को थाना फरसगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया है कि वर्ष 2018 से उसका परिचय ग्राम पल्ली निवासी अजय मरकाम से था। आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया। शिकायत के आधार पर थाना फरसगांव में बीएनएस की धारा 69 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


