कोण्डागांव

बस्तर कमिश्नर ने गारमेंट फैक्ट्री व केन्द्रीय ग्रंथालय का किया निरीक्षण
05-Apr-2026 11:10 PM
बस्तर कमिश्नर ने गारमेंट फैक्ट्री व केन्द्रीय ग्रंथालय  का किया निरीक्षण

कोंडागांव, 5 अप्रैल। बस्तर संभाग के कमिश्नर डोमन सिंह ने शनिवार को डोंगरीगुड़ा स्थित कोंडानार गारमेंट फैक्ट्री का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने फैक्ट्री में संचालित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया तथा वहां कार्यरत महिलाओं को मिल रहे रोजगार के अवसरों की सराहना की। इसके पश्चात कमिश्नर श्री सिंह ने सेन्ट्रल लाइब्रेरी का भ्रमण कर उपलब्ध पुस्तकों एवं युवाओं के लिए उपलब्ध अध्ययन सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वहां अध्ययनरत युवाओं से संवाद कर उनकी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में जानकारी प्राप्त की और उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, एसडीएम अजय उरांव, डिप्टी कलेक्टर किशोर शर्मा, तहसीलदार मनोज रावटे, पुनेश्वर वर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट