कोण्डागांव

आंधी-तूफान से कई घर क्षतिग्रस्त, 4 मवेशियों की मौत
04-Apr-2026 11:18 PM
आंधी-तूफान से कई घर क्षतिग्रस्त, 4 मवेशियों की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 4 अप्रैल। कोण्डागांव जिले में बेमौसम बारिश, तेज आंधी और तूफान ने अंदरूनी ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक नुकसान पहुंचाया है। कई स्थानों पर मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, वहीं मर्दापाल तहसील क्षेत्र में चार मवेशियों की मौत की सूचना सामने आई है।

कोण्डागांव तहसीलदार मनोज रावटे के अनुसार, आंधी-तूफान के कारण बयानार थाना क्षेत्र के केजंग गांव निवासी बलीराम पिता मंगतू, चिमड़ी गांव निवासी सोनारी पति दायराम मानिकपुरी और चिचपोलंग गांव निवासी राजू पिता धीरनाथ के मकानों को नुकसान पहुंचा है।

वहीं, मर्दापाल तहसील अंतर्गत बेमौसम बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से चार मवेशियों की मौत का मामला दर्ज किया गया है। प्रशासन की ओर से सभी प्रभावित मामलों में राजस्व प्रकरण दर्ज किया जा रहा है, ताकि पीडि़तों को नियमानुसार क्षतिपूर्ति का मुआवजा प्रदान किया जा सके।


अन्य पोस्ट