कोण्डागांव
कोंडागांव, 3 अप्रैल। जवाहर नवोदय विद्यालय कोंडागांव के प्राचार्य बी. डी. चेलक का स्थानांतरण मुंगेली होने पर सर्व अनुसूचित जाति वर्ग द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।
कार्यक्रम की शुरुआत परमपूज्य गुरु घासीदास बाबाजी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इसके पश्चात अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने श्री चेलक के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके शिक्षा क्षेत्र में योगदान एवं समाज में सक्रिय भागीदारी की प्रशंसा की। सभी वक्ताओं ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्व अनुसूचित जाति वर्ग के अध्यक्ष धँसराज टण्डन, संरक्षक एम.डी. बघेल, डॉ. राजेश बघेल, लखमु राम टण्डन, सतनामी समाज जिला अध्यक्ष सुरेश बघेल, सी एल मेश्राम अध्यक्ष बौध्द समाज ,रमाकांत महाजन, वीरेंद्र बघेल अध्यक्ष समाज, पुष्पराज अनंत, लखेश बेर, बजरंग कुलदीप, प्रदीप सागर, तरुण नाग, अमलेश बारले गणेश कोसले , रमेश आनंद ,थबीर डहरे, गुरुचरण मार्कण्डेय,मशा बघेल, उपेद नाग ,डिकेश मिर्झा, मनीष डहरिया, लखराज टण्डन, उपस्थित रहे।


