कोण्डागांव

हनुमान जयंती पर निकली झांकी रैली, उमड़े भक्त
03-Apr-2026 11:17 PM
हनुमान जयंती पर निकली झांकी रैली, उमड़े भक्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 3 अप्रैल। हनुमान जयंती के अवसर पर गुरुवार की देर शाम कोण्डागांव नगर में हिन्द संगठन द्वारा भव्य बजरंग बली झांकी रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत मर्दापाल तिराह फॉरेस्ट नाका से हुई, जो मुख्य मार्गों से होते हुए बंधा तालाब, चौपाटी मैदान, कोतवाली चौक, कांग्रेस भवन चौक स्थित हनुमान मंदिर, पुराना बस स्टैंड होते हुए जय स्तंभ चौक तक पहुंची।

झांकी रैली में बजरंग बली की आकर्षक प्रतिमा, आदियोगी शिव की झांकी तथा बहरूपिया कटप्पा व उनकी टीम विशेष आकर्षण का केंद्र रही। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और डीजे की धुन पर युवा व श्रद्धालु झूमते नजर आए, जिससे पूरे नगर में उत्सव का माहौल बना रहा।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नागेश देवांगन, नगर मंडल अध्यक्ष कुलवंत सिंह चहल, पार्षद सहदेव साहू सहित कई जनप्रतिनिधि भी रैली में शामिल हुए। आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे।


अन्य पोस्ट