कोण्डागांव

हनुमान जयंती पर मंदिरों में उमड़े भक्त, हवन-पूजन व भंडारा
02-Apr-2026 10:17 PM
हनुमान जयंती पर मंदिरों में उमड़े भक्त, हवन-पूजन व भंडारा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 2 अप्रैल। जिला मुख्यालय कोण्डागांव में चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर हनुमान जयंती श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। इस दौरान शहर के विभिन्न हनुमान मंदिरों में हवन-पूजन, आरती और भंडारे का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कांग्रेस भवन स्थित हनुमान मंदिर में सर्वाधिक भक्तों की उपस्थिति देखने को मिली।

पं. राधेश्याम दुबे के अनुसार, तडक़े सुबह 4 बजे से ही भगवान हनुमान का श्रृंगार कर विधिवत पूजा-अर्चना, आरती और हवन किया गया। इसके पश्चात दिनभर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

भक्तों की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में खिचड़ी, चना, हलवा, पुड़ी और शीतल पेय सहित प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

इसी तरह दंतेश्वरी विहार कॉलोनी और मर्दापाल तिराह फॉरेस्ट नाका स्थित हनुमान मंदिरों में भी विशेष पूजा-अर्चना, आरती और हवन का आयोजन किया गया। पूरे नगर में हनुमान जयंती के अवसर पर भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।


अन्य पोस्ट