कोण्डागांव

कलेक्टर ने पोषण पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण
31-Mar-2026 11:06 PM
कलेक्टर ने पोषण पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण

कोंडागांव, 31 मार्च। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने रविवार सुबह मातृ एवं शिशु चिकित्सालय स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर की विस्तृत जानकारी ली तथा उपस्थित नर्सिंग स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर ने बच्चों को समय पर स्तनपान एवं पौष्टिक आहार सुनिश्चित कराने माताओं को उचित परामर्श देने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की आवश्यकता या समस्या होने पर तत्काल अवगत कराएं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बच्चों का वजन कराकर एवं पोषण स्तर में हो रहे सुधार का अवलोकन किया।

उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन की पहल ‘सुपोषित जीवन अभियान’ के तहत एनआरसी में भर्ती बच्चों के लिए विशेष डाइट की शुरूआत की गई है।

 जिससे उनके पोषण स्तर में प्रभावी सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट