कोण्डागांव

रेत के गड्ढे में दबने से ग्रामीण की मौत
24-Mar-2026 11:25 PM
रेत के गड्ढे में दबने से ग्रामीण की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 24 मार्च। सिटी कोतवाली अंतर्गत बनियागांव के बल्लारी नाला में मंगलवार को रेत ढहने से किसान की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, गौठान के पीछे बल्लारी नाला में हाथ से रेत बोर (रेत निकालने) के दौरान ग्रामीण किसान गहरे गड्ढे में दब गया।

हादसे में बनियागांव निवासी सुखराम पोयाम (37) मांझीपारा बनियागांव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन रेत के गड्ढे में दब जाने के कारण उसे निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। लगभग 2 घंटे की कड़ी मेहनत और जेसीबी मशीन से खुदाई के बाद ग्रामीण का शव बाहर निकाला जा सका। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के मर्चुरी भेज दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।


अन्य पोस्ट