कोण्डागांव
कोंडागांव, 22 मार्च। शासकीय गुण्डाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोण्डागांव के रसायनशास्त्र विभाग के पूर्व छात्र आशुतोष होड़ पिता आशीष होड़ ने केमिस्ट्री विषय से प्रतिष्ठित गेट परीक्षा उत्तीर्ण कर महाविद्यालय एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है।
आशुतोष होड़ प्रारंभ से ही एक मेधावी एवं परिश्रमी छात्र रहे हैं।उन्होंने गुण्डाधुर महाविद्यालय से सत्र 2023 से 2025 तक रसायनशास्त्र विषय से एमएससी किया है। उन्होंने शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर के सत्र 2024-25 की रसायनशास्त्र प्रवीण्य सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय पहले ही दे दिया था। अब गेट परीक्षा में सफलता प्राप्त कर उन्होंने अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा को और सुदृढ़ किया है।
इस अवसर पर रसायनशास्त्र विभाग के प्राध्यापक नसीर अहमद ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए गेट परीक्षा के महत्व एवं इसके पश्चात उपलब्ध अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गेट क्वालीफाई करने के बाद विद्यार्थी देश के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे आईआईटी, एनआईटी एवं अन्य केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एमटेक, एमएससी(रिसर्च) या पीएच.डी. में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त कई सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (क्कस्ह्य) जैसे ह्रहृत्रष्ट, ढ्ढह्रष्टरु, क्च॥श्वरु आदि भी त्र्रञ्जश्व स्कोर के आधार पर नियुक्ति प्रदान करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि त्र्रञ्जश्व स्कोर के माध्यम से उच्च शिक्षा के साथ-साथ शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट करियर बनाया जा सकता है।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरला आत्राम ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता न केवल आशुतोष के परिश्रम का परिणाम है, बल्कि महाविद्यालय के गुणवत्तापूर्ण शिक्षण वातावरण का भी प्रमाण है। उन्होंने आशुतोष के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
रसायनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. अलका शुक्ला सहित महाविद्यालय परिवार के समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने आशुतोष होड़ को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस सफलता से पूरे महाविद्यालय एवं नगर में हर्ष का वातावरण है।


