कोण्डागांव

8वीं की केंद्रीकृत बोर्ड परीक्षा शुरू
17-Mar-2026 10:27 PM
8वीं की केंद्रीकृत बोर्ड परीक्षा शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 17 मार्च। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कोण्डागांव में आज केंद्रीकृत बोर्ड परीक्षा कक्षा आठवीं के प्रथम दिवस नियमा अनुसार सुव्यवस्थित रूप से संचालित किया गया।

सत्र 2025-26 के प्रथम दिवस में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की कक्षा आठवीं के 37 परीक्षार्थियों ने गणित विषय की परीक्षा दिलाई।

 इस दौरान संकुल प्राचार्या शोभा आजाद, चीमन कुमार हिरवानी संकुल समन्वयक महात्मा गांधी वार्ड एवं महेंद्र देवांगन संकुल समन्वयक जामकोटपारा के द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया।  निरीक्षण में सारी व्यवस्था सुव्यवस्थित पाया गया परीक्षा केंद्र पर अधीक्षिका , केंद्राध्यक्ष प्रियंका सोनबेर एवं सभी पर्यवेक्षक उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट