कोण्डागांव

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कराटे प्रतियोगिता
11-Mar-2026 10:18 PM
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कराटे प्रतियोगिता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 10 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग कोंडागांव द्वारा जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में तीरंदाजी, बैडमिंटन, टेबल-टेनिस, क्रिकेट तथा जूडो-कराटे जैसी विभिन्न खेलों में जिले की छात्राओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

जूडो-कराटे प्रतियोगिता का संचालन जिला कराटे संघ के सचिव राकेश कुमार कांगे (राष्ट्रीय रेफरी, कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन) के मार्गदर्शन में सहायक प्रशिक्षक धनेश्वर सोरी और संजय कुमार द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग के 35 और सीनियर वर्ग के 25 खिलाडिय़ों ने भाग लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि हेमवती नेताम और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालेंगा की व्याख्याता  वर्षा तिर्की ने विजेता छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।


अन्य पोस्ट