कोण्डागांव
कोंडागांव, 11 मार्च। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कोण्डागांव में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बालिका शिक्षा महिला सशक्तिकरण पर निबंध, वाद-विवाद, भाषण, गीत, कविता, नृत्य, चित्रकला आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें बच्चों के साथ-साथ आश्रम की शिक्षिकाओं ने भी बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।
इस अवसर पर महिला एथलेटिक शिक्षिका भीष्मलता मरकाम जो की 19वीं नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 अलवर राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेकर तीन गोल्ड एवं इंटरनेशनल टाइगर मैराथन 10 किलोमीटर में एक रजत मेडल प्राप्त करके कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय व पूरे कोण्डागांव जिले का नाम रोशन कि अत: उन्हें पेन, डायरी व मेडल पहनाकर आश्रम परिवार के द्वारा सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में अधीक्षिका हेमवती नेताम, राजेश्वरी देवांगन, भीष्मलता मरकाम, रेखा देवांगन, रामप्यारी मरकाम, पुष्पा कोर्राम, प्रीति देवगिरकर, ज्योति बघेल, सुषमा देवांगन व समस्त आश्रम परिवार उपस्थित थे।


