कोण्डागांव

महतारी वंदन योजना से लाभान्वित राधिका ने सीएम का जताया आभार
11-Mar-2026 12:27 PM
महतारी वंदन योजना से लाभान्वित राधिका ने सीएम का जताया आभार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 10 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 8 मार्च को लालबहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम, जनपद पंचायत बस्तर, जिला बस्तर में संभाग स्तरीय वृहद महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में पूरे बस्तर संभाग से हजारों की संख्या में माताएं, बहनें, स्व-सहायता समूह की महिलाएं तथा विभागीय कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक शामिल हुईं।

कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए। कोण्डागांव जिले के बडेराजपुर परियोजना से विशेष पिछड़ी जनजातीय क्षेत्र की 10 महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। इनमें ग्राम पंचायत कोसमी चनाभर्री निवासी श्रीमती राधिका सोरी भी शामिल हैं, जिन्हें शासन की महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रुपये की सहायता राशि प्राप्त हो रही है।

श्रीमती सोरी ने बताया कि उन्हें महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रुपये की राशि मिल रही है। इस राशि का उपयोग वे अपने पोता-पोती की शिक्षा, परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य तथा अन्य आवश्यकताओं में करती हैं। इसके साथ ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाकर बचत भी शुरू की है।

इस अवसर पर महिलाओं ने शासन की योजनाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है।


अन्य पोस्ट