कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 10 मार्च। पीडि़ता के साथ शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने वाले आरोपी को फरसगांव पुलिस द्वारा किया गया चंद घंटे में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध घटित अपराधों में कोंडागांव पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। पीडि़ता 9 मार्च को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि वर्ष 2019 से पीडि़ता का पांडेआठगांव निवासी राजकुमार मरकाम से प्रेम संबंध था। आरोपी राजकुमार मरकाम द्वारा पीडि़ता को तुम्हें पसंद करता हूं और तुमसे शादी करना चाहता हूं कह कर विगत 4-5 वर्षों से शारीरिक शोषण कर रहा था। वर्ष 2021 में आरोपी द्वारा पीडि़ता को तुमसे शादी करूंगा कहकर अपने घर ले आया और शारीरिक शोषण करता रहा । शादी की बात कहने पर टाल मटोल करता रहा और अंतत: शादी करने से इनकार कर दिया एवं घर से बाहर निकाल दिया। पीडि़ता के रिपोर्ट पर थाना फरसगांव में धारा 69 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
कार्यवाही मामले की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोंडागांव पंकज चंद्रा के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंडागांव श्री कपिल चंद्रा के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय एसडीओपी फरसगांव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी फरसगांव निरीक्षक चंद्रशेखर श्रीवास के हमराह टीम गठित कर चंद घंटे के अंदर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया जिसे न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय में पेश किया गया।


