कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 9 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयुष स्पेशिलिटी क्लिनिक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोंडागाँव स्वास्थ्य पोषण और महिला सशक्तिकरण से सम्बंधित विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया यह आयोजन कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देश अनुसार तथा जिला आयुष अधिकारी कोंडागाँव के निर्देशसन में सम्पूर्णता अभियान के तहत सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान आयुष स्पेशिलिटी क्लिनिक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोंडागाँव की चिकित्सक डॉ, चंद्रभान वर्मा डॉ, चन्द्रप्रभा डॉ, जननी सिदार एवं उज्वल मिंज द्वारा विशेष अभियान चलाया गया इस अभियान के अंतर गत प्रि मेट्रिक कन्या छात्रावास एवं वृद्धाश्रम को स्वास्थ्य सम्बन्धित परामर्श दिया गया चिकित्सकों ने भारत सरकार के आयुष मंत्रालय की राष्ट्रीय कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया इसके अंतर्गत बालिकाओं एवं महिलाओं को मानसिक शारीरिक और भावनात्मक रूप से स्वस्थ्य रखने के उपाय बताया गया।


