कोण्डागांव

कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र हरवेल का किया निरीक्षण
08-Mar-2026 9:51 PM
कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र हरवेल का किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 8 मार्च। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम हरवेल स्थित स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया तथा स्वास्थ्य कर्मियों से प्रसव संबंधी सुविधाओं एवं उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र में स्वच्छता एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए वहां पदस्थ स्वास्थ्य कर्मियों की रचनात्मक पहल की सराहना की। उन्होंने निर्देशित किया कि स्वास्थ्य केंद्र हरवेल की तर्ज पर अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में भी स्वच्छता एवं बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  अविनाश भोई, एसडीएम आकांक्षा नायक, तहसीलदार गणेश सिदार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. चतुर्वेदी, जिला कार्यक्रम अधिकारी रेनू प्रकाश सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट