कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 27 फरवरी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित एपस्टीन प्रकरण को लेकर स्थानीय राजनीति में भी हलचल देखी गई। कोण्डागांव महिला कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया और नैतिक आधार पर इस्तीफे की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मीडिया में सामने आई रिपोर्टों और कथित दस्तावेजों में मंत्री का नाम अमेरिकी वित्तीय अपराधी एपस्टीन से जुड़े संदर्भों में सामने आने के बाद मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान कुछ वक्ताओं ने यह भी कहा कि यदि आरोपों में सच्चाई है तो जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों को जवाबदेही तय करनी चाहिए। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र रूप से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही इस संबंध में कोई आधिकारिक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक हुई है।
महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस भवन से रैली निकाली और पुराने बस स्टैंड पर पुतला दहन किया। कार्यक्रम महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष हेमा देवांगन के नेतृत्व में आयोजित किया गया।


