कोण्डागांव

बिहान: जिला स्तरीय समीक्षा बैठक
26-Feb-2026 10:39 PM
बिहान: जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

कोण्डागांव, 26 फरवरी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोण्डागांव अविनाश भोई एवं जिला मिशन प्रबंधक की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत जिला स्तरीय समीक्षा बैठक कार्यालय जिला पंचायत कोण्डागांव के सभाकक्ष में आयोजन किया गया।

उक्त समीक्षा बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक एफआई एवं सभी विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक, क्षेत्रीय समन्वयक एवं लेखापाल उपस्थित हुए।

उक्त बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 की भौतिक एवं वित्तीय स्थिति की समीक्षा की गई और लंबित कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। लखपति दीदी की 10-10 सक्सेस स्टोरी डॉक्यूमेंटेशन तैयार करने, सेंट्रिंग प्लेट की संख्या बढ़ाने एवं मसोरा में दीदी की रसोई प्रारंभ करने हेतु निर्देश दिये गये। जिला मिशन प्रबंधक द्वारा सभी विकासखण्ड प्रबंधकों को अपने अपने विकासखण्ड में समूह की दीदीयों के द्वारा गुलाल बनवाने एवं स्टॉल लगवाने हेतु निर्देशित किया गया।


अन्य पोस्ट