कोण्डागांव

बनजुगानी में बनेगा घोटुल-जनजातीय युवा सांस्कृतिक केंद्र, 5 करोड़ की मंजूरी
23-Feb-2026 11:27 PM
बनजुगानी में बनेगा घोटुल-जनजातीय युवा सांस्कृतिक केंद्र, 5 करोड़ की मंजूरी

लता उसेंडी ने जताया आभार

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 23 फरवरी। कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बनजुगानी में घोटुल एवं जनजातीय युवा के लिए सांस्कृतिक केंद्र की स्थापना हेतु जनजातीय मंत्रालय से 5 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है, जो जिले के लिए बड़ी सौगात है।

 इस स्वीकृति के लिए बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय जनजातीय मंत्री जुअल ओराम, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जनजातीय मंत्री राम विचार नेताम का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

विधायक लता उसेंडी ने जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह स्वीकृति कोंडागांव जिले के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो बस्तर के युवाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोडऩे में मदद करेगा। घोटुल-सांस्कृतिक केंद्र की स्थापना से स्थानीय युवाओं को अपनी संस्कृति को जानने और उसे आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा, जिससे क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और प्रचारित किया जा सकेगा।


अन्य पोस्ट