कोण्डागांव

कलेक्टर-एसपी ने ली संयुक्त बैठक
22-Feb-2026 9:57 PM
कलेक्टर-एसपी ने ली संयुक्त बैठक

जिले में शांति व कानून व्यवस्था को बनाए रखने पर जोर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 22 फरवरी। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा द्वारा शुक्रवार को जिला कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक लेकर जिले की विभिन्न घटनाओं की समीक्षा की गई, जिससे जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बरकरार रहे।

जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक में सूचना तंत्र को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए निर्देशित किया गया कि किसी भी आपातकालीन घटना से निपटने के लिए मैदानी स्तर अमले को सतर्क और जागरूक रहें, जिससे किसी भी घटना की त्वरित सूचना प्राप्त हो सके।

आगामी त्यौहार और विभिन्न मेला के आयोजन के लिए शांति समिति की बैठक लेने हेतु भी सभी एसडीएम को निर्देशित किया गया।  इस अवसर पर अपर कलेक्टर चित्रकांत चाली ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा, एसडीएम  अजय उरांव, अश्वन पुसाम, आकांक्षा नायक सहित सभी एसडीओपी, तहसीलदार वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट