कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 22 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा ने अपना जन्मदिन प्राथमिक शाला ढोडीपारा बनियागांव में स्कूली बच्चों के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन की अभिनव पहल ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन कराया तथा उपहार स्वरूप पेन वितरित किए।
गौरतलब है कि ‘न्योता भोज’ योजना छत्तीसगढ़ सरकार की पहल है, जो प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना (मिड-डे मील) के अंतर्गत संचालित है। इस योजना का उद्देश्य जन्मदिन, वर्षगांठ या त्योहार जैसे विशेष अवसरों पर सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से स्कूली बच्चों को अतिरिक्त पोषण जैसे मिठाई, फल एवं अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना और समुदाय व विद्यालय के बीच समन्वय को सुदृढ़ करना है।
दीपेश अरोरा ने बच्चों के साथ समय बिताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत एक फलदार पौधे का रोपण भी किया गया।
कार्यक्रम में नागेश देवांगन (जिला अध्यक्ष, युवा मोर्चा कोंडागांव), हितेन्द्र झा (दक्षिण मंडल अध्यक्ष भाजपा), शीतल पटेल (महामंत्री, शहर मंडल भाजपा), नीलावती नाग (जनपद सदस्य), अविनाश सोरी, धनशू दास मानिकपुरी, गोविंद रामटेके, आकाश दास (जिला कार्यालय प्रभारी, युवा मोर्चा), मयंक भोसले, रवि ठाकुर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त मालती ध्रुव (विकासखंड स्रोत समन्वयक), अशोक कुमार साहू (बीआरपी कोंडागांव), बृज लाल कोर्राम (मध्यान्ह भोजन प्रभारी), पंचम पटेल (प्रधान अध्यापक), अर्चना कंवर (शिक्षिका), खोबरात सेठिया एवं स्व-सहायता समूह की पदाधिकारीगण भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं।


