कोण्डागांव

ट्रक- साइकिल की टक्कर, बुजुर्ग की मौत
19-Feb-2026 9:59 PM
ट्रक- साइकिल की टक्कर, बुजुर्ग की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 19 फरवरी। जिला मुख्यालय कोण्डागांव अंतर्गत गुरुवार सुबह एक सडक़ हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना नेशनल हाईवे 30 पर नारंगी नदी बाईपास मोड़ के पास हुई, जहां ट्रक और साइकिल की टक्कर में बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रही एक ट्रक बाईपास मोड़ पर मुड़ रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहा साइकिल सवार बुजुर्ग ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि बुजुर्ग को गंभीर चोटें आईं और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल कोण्डागांव के शवगृह भिजवा दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान की पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


अन्य पोस्ट