कोण्डागांव

एनएच 130डी के निर्माण का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, काम में तेजी लाने निर्देश
15-Feb-2026 10:25 PM
एनएच 130डी के निर्माण का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, काम में तेजी लाने निर्देश

कोण्डागांव, 15 फरवरी। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने नारायणपुर चौक से निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोण्डागांव से नारायणपुर मार्ग पर स्थित विभिन्न गांवों में पहुंचकर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण से जुड़े अधिकारियों को बसाहट वाले क्षेत्रों में सडक़ निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि आम नागरिकों को जल्द से जल्द आवागमन में सुविधा मिल सके। उन्होंने निर्माण कार्य सुचारू रूप से जारी रखने के लिए भारी वाहनों की नियंत्रित आवाजाही सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। इस अवसर पर एसडीएम अजय उरांव, तहसीलदार मनोज रावटे सहित राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता और गति बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।


अन्य पोस्ट