कोण्डागांव

भूमकाल दिवस मनाया
13-Feb-2026 11:05 PM
भूमकाल दिवस मनाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 13 फरवरी। जिले में 1910 के भूमकाल विद्रोह की स्मृति में बाबा साहेब सेवा संस्था, कोंडागांव ने भूमकाल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन एक सामाजिक संस्था द्वारा किया गया, जो बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों पर कार्य करने का दावा करती है।

आयोजकों ने बताया कि भूमकाल विद्रोह बस्तर क्षेत्र के इतिहास से जुड़ी एक महत्वपूर्ण घटना है, जिसमें स्थानीय समुदायों ने ब्रिटिश शासन के विरुद्ध आंदोलन किया था। कार्यक्रम के दौरान वीर गुंडाधुर सहित विद्रोह में शामिल लोगों को स्मरण किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय इतिहास और सामाजिक न्याय के विषयों पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किए जाते हैं। उनके अनुसार, युवा पीढ़ी को क्षेत्रीय इतिहास से परिचित कराना आवश्यक है।

कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी सुधराम मरकाम, सचिव नरसिंह मंडावी, ओमप्रकाश नाग, उपाध्यक्ष हितेंद्र कुमार श्रीवास, मुकेश मार्कंडेय, सिद्धार्थ महाजन, धनपत नेताम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट