कोण्डागांव

पीएम किसान सम्मान निधि योजना: 22वीं किश्त फरवरी में, एग्रीस्टेक पंजीयन अनिवार्य
11-Feb-2026 10:48 PM
पीएम किसान सम्मान निधि योजना: 22वीं किश्त फरवरी में, एग्रीस्टेक पंजीयन अनिवार्य

कोण्डागांव, 11 फरवरी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले में 80,293 कृषक पंजीकृत हैं। योजना की 22वीं किस्त की राशि फरवरी 2026 में हस्तांतरित किए जाने की जानकारी दी गई है।

जिला प्रशासन के अनुसार अब तक 20 किस्तों में 58,255 कृषक लाभान्वित हो चुके हैं। इनमें से 37,327 कृषकों का पंजीयन एग्रीस्टेक पोर्टल पर हो चुका है, जबकि 21,287 कृषकों का पंजीयन शेष है। वर्तमान में योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए एग्रीस्टेक पंजीयन अनिवार्य किया गया है।

इसके अतिरिक्त जिले में ई-केवाईसी के 562, लैण्ड सीडिंग के 42, आधार सीडिंग के 684 तथा सस्पेक्टेड केस के 788 प्रकरण लंबित बताए गए हैं।

कृषकों से अपील की गई है कि वे लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु नजदीकी लोकसेवा केंद्र, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी या कृषक संगवारी के माध्यम से भौतिक सत्यापन पूर्ण कराएं। साथ ही पीएम किसान पोर्टल के ‘फॉर्मर कॉर्नर’ में उपलब्ध ‘अपडेट मिसिंग इनफॉर्मेशन’ विकल्प के माध्यम से जानकारी अद्यतन करें।

ई-केवाईसी, आधार सीडिंग एवं लैण्ड सीडिंग से संबंधित कार्यों के लिए किसानों को अपनी संबंधित बैंक शाखा से संपर्क कर खाते में आधार बेस्ड पेमेंट (्रक्चक्कस्) सक्षम कराने की सलाह दी गई है, ताकि आगामी किस्त का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की बाधा न हो।


अन्य पोस्ट