कोण्डागांव

साल का प्रथम नेशनल लोक अदालत, तैयारी बैठक
10-Feb-2026 11:00 PM
साल  का प्रथम नेशनल लोक अदालत, तैयारी बैठक

कोंडागांव, 10 फरवरी। आज प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण किरण चतुर्वेदी के निर्देशानुसार मध्यस्थता केन्द्र में आगामी नेशनल लोक अदालत 14 मार्च के आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में बैंक प्रबंधक के कर्मचारी उपस्थित रहे।  ेसचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय ने सभी संबंधित अधिकारियों / कर्मचारियों से लोक अदालत में लंबित मामलों की जानकारी ली और उन्हें जल्द से जल्द निपटाने के लिए कहा।

 गायत्री साय ने यह भी निर्देश दिए कि सभी पक्षकारों को समय से सूचना पहुंचाई जाए और लोक अदालत में अधिकाधिक मामलों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा प्री-लिटिगेशन प्रकरणों को समय पर कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव में जमा करने हेतु निर्देशित दिया गया।इस अवसर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोण्डागांव रेश्मा बैरागी पटेल, एवं बैंक के कर्मचारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट