कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 4 फरवरी। जिला कोंडागांव अंतर्गत ग्राम बुनागाँव के जनपद प्राथमिक उच्च प्राथमिक शाला में न्योता भोजन कराया गया।
विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा पहली के छात्र गौरव नेताम के माता-पिता वासुदेव,संगीता नेताम के द्वारा पुत्र के जन्म दिवस को शाला परिवार के साथ मनाते हुए आंशिक न्योता भोजन के रूप में फल,मिठाई और मिक्सचर वितरित किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि विद्यालय में अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों शिक्षकों के द्वारा विभिन्न अवसरों पर न्योता भोजन कराया जा रहा है जिससे प्रेरित होकर उन्होंने इस बार अपने बेटे का जन्म दिवस शाला परिवार के साथ मनाने का निर्णय लिया और उन्हें बहुत खुशी हो रही है कि इस अवसर पर सैकड़ों बच्चों के साथ केक काटा और शिक्षकों सहित शाला परिवार का अपार स्नेह और अपनापन मिला। उन्होंने विद्यालय परिवार द्वारा किए गए शानदार आयोजन और सम्मान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
शाला के शिक्षक सूरज नेताम ने बताया कि इस वर्ष ये 17वां अवसर है जब किसी दानदाता के द्वारा स्कूल में न्योता भोजन कराया गया।क्षेत्र के जनसमुदाय,अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों के द्वारा स्वयं आगे आकर न्योता भोज की पहल को आमंत्रित की जा रही है,वहीं शाला में आयोजित की जा रही इस पहल की क्षेत्र में काफी सराहना की जा रही है।
उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजन से बच्चों को स्वादिष्ट व्यंजन मिल रहा है वहीं दूसरी ओर बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ रही है,वो इस दौरान उत्साहित रहते हैं।
विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत बनी रहती है।जन्म दिवस के इस आयोजन में शाला की शिक्षिका मोनिका साहू ने अभिभावकों से न्योता भोजन की अवधारणा को स्पष्ट करते हुए उनके द्वारा दिए गए शानदार न्योता भोजन हेतू धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर शिक्षिका शकुंतला यादव,अभिभावक इंदू सोरी,कामेश्वरी नेताम,जयाबती मरकाम,हसीना नाग सहित शाला के सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
इस पहल से क्षेत्र के जनसमुदाय,अभिभावकों,और जनप्रतिनिधियों की स्कूल में भागीदारी बढ़ रही है


