कोण्डागांव
खड़े ट्रक से टकराई सवारियों से भरी ऑटो, कई जख्मी
02-Feb-2026 11:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोंडागांव, 2 फरवरी। नारायणपुर तिराहे पर खड़े ट्रक से देर रात सवारियों से भरी ऑटो, जा टकराई। हादसे में कई महिला घायल हो गईं, ऑटो में फंसी एक महिला को मशक्कत से निकाला
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर तिराहे पर रविवार की रात लगभग 11.30 बजे एक सडक़ हादसे में कई महिलाएं घायल हो गई।
कोंडागांव से जैतपुरी की ओर जा रही महिला सवारियों से भरी ऑटो नारायणपुर तिराहे पर अचानक खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कई महिलाएं घायल बताई जा रही है। जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, वहीं एक महिला ऑटो में ही फंसी पड़ी थी। जिन्हें मार्ग से गुजर रहे स्थानीय बजरंग दल के युवाओं ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
फिलहाल घायल महिला को भी तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल सिटी कोतवाली पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


