कोण्डागांव

स्वामी आत्मानंद स्कूल में पुलिस का जागरूकता कार्यक्रम
31-Jan-2026 10:32 PM
 स्वामी आत्मानंद स्कूल में पुलिस का जागरूकता कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 31 जनवरी। ग्राम कोनगुड स्थित स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के लिए महिला अपराध, यातायात नियमों, नवीन आपराधिक कानून, नशामुक्ति अभियान तथा साइबर अपराध से बचाव के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक कोंडागांव पंकज चंद्रा  के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र देव पटेल तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल अरुण नेताम के मार्गदर्शन में थाना धनोरा पुलिस द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान थाना धनोरा पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को नवीन आपराधिक कानूनों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिला अपराधों की रोकथाम, यातायात नियमों के पालन, नशामुक्ति अभियान तथा डिजिटल माध्यमों के बढ़ते उपयोग के साथ होने वाले साइबर अपराधों से सतर्क रहने के उपायों पर जानकारी दी गई। नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन न चलाने से संबंधित नियमों की भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी धनोरा, विद्यालय के प्राचार्य श्री महेश्वर वर्मा तथा थाना धनोरा का पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।


अन्य पोस्ट