कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 31 जनवरी। केशकाल में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन योजना के तहत उन्नत जल गुणवत्ता परीक्षण हेतु नवीन प्रयोगशाला भवन का निर्माण करवाया गया है। शनिवार को केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम के हाथों इस प्रयोगशाला का लोकार्पण हुआ ।
इस दौरान विधायक टेकाम ने कहा कि इस वाटर टेस्टिंग लैब के उद्घाटन से क्षेत्रवासियों को काफी लाभ मिलेगा। पेयजल की गुणवत्ता जांच के लिए कोंडागांव जाने की जरूरत नहीं है, अब केशकाल में ही जांच हो जाएगी। लोगों को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण पीने का पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। आगे कहा कि इस लैब के माध्यम से पानी में मौजूद हानिकारक तत्वों की समय पर जांच कर स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। लोगों का जो स्वस्थ बिगडऩे का महत्वपूर्ण कारण पानी ही होता है, अब लोगों को धीरे-धीरे जागरूक होते जा रहे हैं और पानी का तत्काल लैब के माध्यम से जांच करवा रहे हैं ।
कोंडागांव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता वीरेंद्र पांडेय ने बताया कि केशकाल सब डिवीजन लैब बिल्डिंग है। इसमें हमारे यहां 12 पैरामीटर में एनएबीएल आधारित टेस्टिंग होगी। यह एनएबीएल सर्टिफाइड लैब है, इसलिए अब इस क्षेत्र के सैंपल टेस्टिंग सुविधाजनक रूप से यहीं हो पाएगी। एक हफ्ते में पूरी टेस्टिंग मशीन सहित परिणाम मिल जाएगा।
इस अवसर पर इस दौरान पार्षद सुदर्शन कुंजाम, विधायक प्रतिनिधि राजकिशोर राठी, जनपद पंचायत सीईओ अनुराग सिंह, सहायक अभियंता रवि प्रकाश जोशी, उप अभियंता सुश्री निभा कोर्राम, जिला मॉनिटरिंग समन्वयक महादेव यदु, जिला जल परीक्षण समन्वयक मिथिलेश साहू, विक्रांत सिदार, प्रयोगशाला सहायक मनमोहन मंडावी, प्रयोगशाला अटेंडर सुनील यादव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।