कोण्डागांव

वॉलीबॉल स्पर्धा में बिंझे विजेता
23-Dec-2025 10:14 PM
वॉलीबॉल स्पर्धा में  बिंझे विजेता

कोण्डागांव, 23 दिसंबर। सामुदायिक पुलिसिंग के तहत दो दिवसीय वॉलीबॉल स्पर्धा का आयोजन थाना इरागांव में किया गया, जिसमें प्रथम विजेता टीम ग्राम बिंझे एवं उपविजेता टीम ग्राम तोड़ासी रहा।

प्रतियोगिता का समापन 22 दिसंबर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंडागांव  रुपेश कुमार एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी केशकाल अरुण नेताम के द्वारा खिलाडिय़ों को उचित पुरस्कार देकर किया गया।

 


अन्य पोस्ट