कोण्डागांव
कोण्डागांव, 23 दिसंबर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्यामपुर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत बवई में 17 से 23 दिसंबर तक आयोजित किया गया। शिविर के सातवें दिवस के अंतर्गत समापन समारोह का आयोजन किया गया।
शिविर में लछीन्धर पोयाम दंडकवन के द्वारा नशा मुक्त भारत थीम पर स्वरचित हल्बी गीत प्रस्तुत किया गया और नशा मुक्ति के महत्व आदि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां गांव वाले एवं शिविरार्थियों को दिया गया। अतिथियों के लिए स्वागत गीत महास्वयंसेविका संगीता ने प्रस्तुत किया। शिविर का लाभ ग्रामीणों ने उठाया।
इस कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सहदेव सिदार एवं सहयोगी विमल कुमार मेहेर की दिशा निर्देशन में संपन्न हुआ। ग्राम पंचायत के सरपंच श्रवण कुमार नेताम ग्राम प्रमुख लक्ष्मण नेम लेंम्स अध्यक्ष, गुद राम नेम उप सरपंच कारस राम नेम , पटेल जी जनपद सदस्य माकड़ी, ग्राम पुजारी, ग्राम गायता , अनूप विश्वास प्राचार्य, लक्ष्मण नेताम, हितेंद्र कुमार श्रीवास प्रधान अध्यापक सोनाबाल, संदीप मरकाम आदि सभी ने इस शिविर का सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।