कोण्डागांव
कोण्डागांव, 20 दिसंबर। कोण्डागांव विधायक एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी के सतत प्रयासों से क्षेत्र में विकास कार्यों की श्रृंखला लगातार आगे बढ़ रही है। पूर्व में भी उनके प्रयासों से सडक़ों, पुल-पुलिया, भवन एवं सांस्कृतिक भवनों सहित अनेक विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है। इसी क्रम में एक बार फिर कोण्डागांव विधानसभा को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की स्वीकृति प्राप्त हुई है।
इन विकास कार्यों की स्वीकृति से क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में आवागमन सुविधा सुदृढ़ होगी तथा आर्थिक और सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी। विकास कार्यों की मंजूरी के बाद समस्त ग्रामवासियों में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
क्षेत्रवासियों ने विधायक लता उसेंडी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में कोण्डागांव विधानसभा निरंतर विकास की ओर अग्रसर है।
वर्तमान में विधायक लता उसेंडी के प्रयासों से कुल 1597.63 लाख रुपये (लगभग 15 करोड़ 97 लाख रुपये) की लागत से विभिन्न सडक़ एवं पुल-पुलिया निर्माण कार्यों को मंजूरी दी गई है। स्वीकृत विकास कार्यों में प्रमुख रूप से—कोपाबेड़ा नारियल विकास बोर्ड से ग्राम भीरागांव तक 2 किलोमीटर सडक़ निर्माण, लागत 2 करोड़ 31 लाख रुपये, ग्राम डोंगर सीलाटी से ग्राम कांवरा तक 3.50 किलोमीटर सडक़ निर्माण, लागत 2 करोड़ 77 लाख रुपये, ग्राम कोण्डागांव से ग्राम खरगांव तक 3.425 किलोमीटर सडक़ निर्माण, लागत 3 करोड़ 10 लाख रुपये है।