कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 19 दिसंबर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्यामपुर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत बवई में नशा मुक्ति भारत की थीम को लेकर 17 से 23 दिसंबर तक रखी गई है।
इसका विधिवत उद्घाटन 17 दिसंबर को मुख्य अतिथि सरवन कुमार नेताम सरपंच ग्राम पंचायत बवई के कर कमलों से किया गया। शिविर के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्य रूप से नशा मुक्त भारत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के नुक्कड़ नाटक,नृत्य के द्वारा लोगों को जागरूकता प्रदान की जाएगी साथ में नशा से संबंधित रैली, दीवार लेखन की जावेगी साफ सफाई अभियान गांव में प्रभात फेरी निकाली जाएगी निरोग रहने के लिए लोगों को योग के माध्यम से जागरूकता प्रधान करते हुए योग के महत्व एवं लाभ के बारे में बताया जाएगा प्रयोजना कार्य के अंतर्गत गांव की गली मोहल्ले सडक़ की मरम्मत आदि कार्य शिविरार्थियों के माध्यम से की जाएगी।
शिविर के दौरान चिकित्सकीय शिविर एवं यातायात नियम तथा यौन शोषण से संबंधित विभिन्न विद्वानों के माध्यम से लोगों को अवगत कराया जाएगा इन समस्त कार्यक्रमों का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सहदेव सिदार के द्वारा संपन्न की जाएगी।
उद्घाटन अवसर पर ग्राम बवई के प्रमुख सियान लक्ष्मण, लकबंध नेताम किरसुराम लेम्स अध्यक्ष गुदराम नेताम, सुखनाथ मांडवी, शगनू राम मांडवी, लक्ष्मीनाथ नेताम राजेंद्र प्रधान, अमृतलाल नेताम, रामधर नेताम, अनीता नेताम, राजेन्द्र प्रधान, सुनिल नेताम, कंवल नाथ नेताम, सगनू मांडवी, आदि की उपस्थिति रही।