कोण्डागांव

अवैध शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
17-Dec-2025 10:22 PM
अवैध शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 17 दिसम्बर। आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने जिले के आबकारी वृत्त कोण्डागांव/केशकाल अंतर्गत ग्राम गम्हरी, थाना बांसकोट क्षेत्र में अवैध शराब संग्रहण के एक मामले में कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में कुल 7.800 बल्क लीटर शराब जब्त की गई है।

यह कार्रवाई जिला कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन तथा उपायुक्त आबकारी, संभागीय उडऩदस्ता बस्तर संभाग श्री रत्नेश मरावी के मार्गदर्शन में की गई।

जिला आबकारी अधिकारी डिगेश कुमार देवांगन ने बताया कि 15 दिसम्बर 2025 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी बुधराम कश्यप, गम्हरी, थाना बांसकोट के विरुद्ध कार्रवाई की गई। आरोपी के कब्जे से अन्य राज्य (ओडिशा) की विदेशी मदिरा माल्ट कुल 7.800 बल्क लीटर, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 2040 रुपये बताई गई है, जब्त की गई।

आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) एवं 36 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया है।

आबकारी विभाग कोण्डागांव द्वारा अवैध शराब से संबंधित सूचना देने के लिए दूरभाष क्रमांक 07786-242481 जारी किया गया है, जिस पर 24 घंटे सूचना दी जा सकती है।


अन्य पोस्ट