कोण्डागांव
नशा मुक्ति पर आधारित नाटक ने किया प्रभावित
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 14 दिसंबर। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई जैतपुरी का सात दिवसीय विशेष शिविर अपने उत्कृष्ट कार्य के कारण ग्रामीणों के बीच अपनी पहचान बनाने में सफल रहा। शिविर के सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रदर्शित नशा मुक्ति पर आधारित नाटक एवं भारतीय कला एवं संस्कृति पर आधारित लोक नृत्यों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
खचाखच भरे उच्च प्राथमिक शाला सुबह डोंगरी के प्रांगण में आयोजित केम्प फायर में कोंडागांव जिले के छह विद्यालय के प्राचार्य महेंद्र पांडेय, रीबा जान, जयंत मजुमदार, संजय ठाकुर, नरेंद्र नायक, संस्था के राजेश पांडेय, जिला परियोजना अधिकारी शीला शार्दूल, निर्मल शार्दूल उनके परिवार पूर्व जिला संगठक आर के जैन ने उपस्थित होकर शिविर को ऐतिहासिक बना दिया।
समापन अवसर पर जनपद सदस्य बसमन नेताम प्राचार्य राजेश पांडे प्रधान अध्यापक रामलाल नेताम सपन सिकदर उपस्थित रहे विशेष रूप से कार्यक्रम अधिकारी चिपवंडक़ मोहनलाल बोगा, हरिशंकर नेताम भी उपस्थित रहे।
अनुशासन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित सभी शिविर गतिविधियों में सहयोग करने वाले सभी उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को पुरस्कार प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। शिविर को सफल बनाने में शिविर को सफल बनाने संस्था की शिक्षकों का बहुत-बढ़ा योगदान रहा।
मुख्य रूप से सैयद तौसिफ आलम, प्रवेश साहू,हेमंत साहू, देवेश साहू, उमाशंकर साहू सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का कार्यक्रम अधिकारी बृजेश तिवारी ने आभार प्रदर्शन करते हुए सम्मानित किया। समापन अवसर पर ग्राम सुवा डोंगरी के वरिष्ठ जन स्कुली बच्चे व स्वयंसेवक उपस्थित रहे।