कोण्डागांव

संकुल स्तरीय बाल खेल स्पर्धा
13-Dec-2025 10:22 PM
संकुल स्तरीय बाल खेल स्पर्धा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 13 दिसंबर। संकुल केंद्र मसोरा/कुम्हारपारा के अंतर्गत संकुल स्तरीय शारीरिक, बौद्धिक एवं सांस्कृतिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 9 से 12 दिसंबर तक ग्राम मसोरा नयापारा स्टेडियम ग्राउंड में किया गया।

प्रतियोगिता के दौरान खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, रिले रेस, 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, बोरा दौड़, कुर्सी दौड़, चित्रकला, रंगोली, प्रश्न मंच तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें संकुल क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सूकली बाई मरकाम ने की। जिला पंचायत अध्यक्ष रीता शोरी, जिला पंचायत सदस्य नंदलाल राठौर, जनपद सदस्य अनिल कोर्राम, ग्राम पंचायत उमरगांव की सरपंच रुपती मरकाम, ग्राम पंचायत कुम्हारपारा के सरपंच हेमचंद कोर्राम सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्राम प्रतिनिधि उपस्थित रहे। विजेता टीमों और प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग वर्गों में स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर पर खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, चित्रकला, रंगोली और प्रश्न मंच प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए।

आयोजन के संचालन में संकुल समन्वयक तरुण देवांगन सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, निर्णायक, विद्यालय कर्मचारी, सफाईकर्मी, ग्राम के युवा और स्थानीय नागरिकों ने सहयोग किया।


अन्य पोस्ट