कोण्डागांव

वरिष्ठता सूची जारी करने डीईओ को ज्ञापन
06-Dec-2025 10:35 PM
वरिष्ठता सूची जारी करने डीईओ को ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 6 दिसंबर। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के जिला एवं प्रांतीय पदाधिकारियों के द्वारा प्राथमिक शाला प्रधान अध्यापक के शेष पदों में पदोन्नति हेतु जिला शिक्षा अधिकारी को कार्यालय में आवेदन दिया गया।

फेडरेशन के जिलाध्यक्ष मदन राठौर के अनुसार कोंडागांव जिले में यथाशीघ्र 01/04/2025 की स्थिति में वरिष्ठता सूची जारी करने और पदोन्नति प्रक्रिया पांच दिवस के अंदर शुरू करने जिला शिक्षा अधिकारी से निवेदन किया गया। इसी तारतम्य में आवेदन की प्रतिलिपि जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोण्डागांव को प्रेषित की गई।

इस अवसर पर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह ठाकुर, प्रदेश महामंत्री रोशन सहारे, प्रदेश प्रवक्ता नेमी सिन्हा,महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दीपिका मसराम, जिला कोषाध्यक्ष रामू राम सिन्हा, नीलम मेश्राम ब्लाक अध्यक्ष केशकाल, ललित साहू,निपेन्द्र सेठिया, हितेन्द्र पोंगरा, चमन वर्मा एवं जिला सचिव गुलेन्द्र कुमार पटेल उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट