कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 5 दिसम्बर। बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और स्थानीय विधायक लता उसेंडी ने जिले के माकड़ी विकासखण्ड अंतर्गत विभिन्न गांवों को 60 लाख रूपए के 8 निर्माण कार्यों की सौगात दी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
विधायक सुश्री उसेंडी ने सबसे पहले माकड़ी विकासखंड के ग्राम पंचायत रांधना धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण और समिति से धान खरीदी प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने किसानों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए सुचारू रूप से धान खरीदी के निर्देश दिए। इसके बाद विधायक ने ग्राम पंचायत बागबेड़ा के ग्राम खुड़ी में 05 लाख रूपए की लागत के सांस्कृतिक भवन निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत उलेरा के खासपारा रंगमंच निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत कोकोड़ी में 09 लाख रूपए की लागत से माध्यमिक शाला स्कूल से तालाब तक 300 मीटर सीसी सडक़ निर्माण कार्य और 05 लाख रूपए की लागत से ग्राम कोकड़ी भर्रापारा फूलकाचर में शिवमन्दिर के सामने शेड निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत गुहाबोरण्ड में 12 लाख रूपए की लागत से रावण भाटा से तालाब तक 600 मीटर नाली निर्माण कार्य और 09 लाख रुपए की लागत से गुहाबोरण्ड मनजीत शोरी घर से अस्तु घर तक 300 मीटर सी सी सडक़ निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत पूसपाल में 09 लाख रूपए की लागत से पुसपाल मुख्य मार्ग से मानिक घर तक 300 मीटर सीसी सडक़ निर्माण कार्य और ग्राम पंचायत सोनाबेड़ा में 09 लाख रूपए की लागत से डिंडापारा में धोज कुमार पांडे घर से ब्रम्ह दास वैध घर तक 300 मीटर सी.सी. सडक़ निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जुगबती पोयाम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती भागवती महेश नेताम, जनपद उपाध्यक्ष श्री बैसाखू कोर्राम, श्री दीपेश अरोरा, श्री संजू ग्वाल, अनिल अग्रवाल, मनोज साहू, कृष्णा पोयाम, ललित पोयाम, दिनेश नेताम, संजू पोयाम, बालकुंवर प्रधान, सुधर बघेल, अनत जैन, जनपद सदस्य पूजा शर्मा, पन्ना लाल नेताम, उपस्थित रहे।