कोण्डागांव

विधायक उसेंडी ने किया धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण
04-Dec-2025 9:32 PM
विधायक उसेंडी ने किया धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण

कोंडागांव, 4 दिसंबर। ग्राम गिरोला के धान खरीदी केंद्र पहुंचकर विधायक लता उसेंडी ने कार्यकर्ताओं  के साथ मिलकर धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया।

 किसानों की समस्याओं को सुना अधिकारियों से मिलकर त्वरित समस्या का निराकरण करने को कहा एवं व्यवस्था की सम्पूर्ण जानकारी ली। उन्होंने कहा- प्रतिदिन धान उठाव किया जाए ताकि धान खरीदी में वृद्धि हो। इस दौरान दीपेश अरोरा, मसोरा सरपंच सुकली बाई, दिलीप दिवान, विकास दुआ एवं समस्त कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट