कोण्डागांव

ग्रामीणों ने श्रमदान कर की सडक़ की मरम्मत
01-Dec-2025 10:25 PM
 ग्रामीणों ने श्रमदान कर की सडक़ की मरम्मत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 1 दिसंबर। दहिकोंगा मुख्य मार्ग से तहसील कार्यालय मर्दापाल की ओर जाने वाले रास्ते पर, विशेषकर नारंगी नदी के आसपास, गड्ढों की स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने श्रमदान कर सडक़ की मरम्मत की। ग्रामीणों ने मिट्टी भरकर गड्ढों को समतल किया।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस मार्ग से बड़े बंजोड़ा, पुसावंड, कांकडग़ांव, बोटीकनेरा, सोनाबाल और पोंगल गांव के 300-400 बच्चे प्रतिदिन आत्मानंद स्कूल दहिकोंगा आते-जाते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, मार्ग की खराब स्थिति के बावजूद संबंधित विभागों द्वारा सुधार नहीं किया गया था, जिसके बाद लोगों ने आपसी चर्चा कर स्वयं श्रमदान का निर्णय लिया।

इस कार्य में संयुक्त महामंत्री सुखराम पोयाम, रोजगार सहायक गणेश कोर्राम, विद्युत विभाग के कर्मचारी आशाराम कोर्राम, संजय पोयाम, खेमन साहू, श्रवण कुमार पोयाम, नागेश्वर नेताम, सुखलाल कोर्राम और पिंटू कोर्राम सहित अन्य ग्रामीणों ने भाग लिया।


अन्य पोस्ट