कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 1 दिसंबर। एनएसएस कैंप बेलगांव में माकड़ी पुलिस द्वारा सायबर जागरूकता अभियान चलाया गया । छात्र/छात्राओं, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों को सायबर अपराध के साथ-साथ महिला अपराध यातायात के नियम नवीन आपराधिक कानून व नशामुक्ति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
पुलिस अफसरों के मार्गदर्शन में थाना माकड़ी पुलिस द्वारा नवीन आपराधिक कानून, महिला अपराध यातायात नियम, नशामुक्ति एवं विशेष तौर पर सायबर अपराध के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए थाना माकड़ी क्षेत्र में लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इसी परिपेक्ष्य में 29 नवंबर को एनएसएस कैंप बेलगांव में निरीक्षक विकास बघेल द्वारा कैंप में उपस्थित सभी छात्र/छात्राओं, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को सायबर अपराध एवं सायबर अपराधों से खुद को बचाने के तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, साथ ही महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराध व यातायात नियमों का पालन करने, भारत सरकार द्वारा लागू किये गये तीन नये आपराधिक कानूनों के संबंध में एवं नशामुक्ति के तहत नशीली दवाओं के खतरों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया है।
इस दौरान मुख्य अतिथि रदमा सुधर बघेल, विशिष्ट अतिथि श्यामबती रमेश नेताम, देवराज मोहन्ति , वृन्दाधर नेरोजी , रमन मेश्राम , मनीष कुमार यादव , दामिनी साहू, शमा वट्टी, दुर्गेश्वरी साहू, पवन वैष्णव, दीपेश कोड़ोपी, बुद्धू मरकाम, सोनाई मरकाम लछनी नेताम, लहरी मरकाम, गोविंद मरकाम तथा अन्य ग्रामीण एवं समस्त छात्र/छात्रायें उपस्थित रहे।