कोण्डागांव

सेजेस दहिकोंगा में फूड कार्निवल, बच्चों ने स्टॉल लगा किया कारोबार
01-Dec-2025 10:23 PM
सेजेस दहिकोंगा में फूड कार्निवल, बच्चों ने स्टॉल लगा किया कारोबार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 1 दिसंबर। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय दहीकोंगा में 29 नवंबर को प्राचार्य त्रिनाथ प्रसाद जोशी के मार्गदर्शन में फूड कार्निवल आनंद मेला का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के खाद्य व्यंजन सामग्रियों का स्वयं अपने हाथों से बना कर स्टॉल लगाए।

 संस्था के शिक्षक - शिक्षिकाओं को छात्र-छात्राओं के 14 स्टॉल का प्रभारी बनाकर अलग-अलग प्रकार के खाने वाले रोचक खाद्य सामग्री बनाई गई थी। बच्चों के द्वारा बनाए गए व्यंजनों को संस्था के बच्चों, शिक्षक - शिक्षिकाओं एवं पालकों ने रसास्वादन कर जमकर तारीफ की।

 14 स्टॉल में बनाए गए व्यंजनों से बच्चों ने लगभग 25870 रुपए का कारोबार किया । इस कार्निवल की विशेषता यह थी कि यहां पर सामग्रियों का विक्रय नगद कैश के माध्यम से न करते हुए 5, 10 एवं 20 रूपए के कूपन के माध्यम से किया गया। संस्था द्वारा कूपन वितरण हेतु कैश काउंटर बनाए गए थे जहां सभी खरीददार कैश को कूपन में ट्रांसफर कर खरीदारी की । फुड कार्निवल आनंद मेला के दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।

अंत में सभी विक्रेता अपने-अपने कूपन को जमा कर कैश प्राप्त किए । सबसे अधिक 3725 रूपए के बिक्री करने वाले कौस्तुभ दूबे एवं साथी को प्रथम, 3285 रूपए के विक्रेता आराधना एवं साथी को द्वितीय एवं 2770 रूपए के विक्रेता वर्षा एवं साथी को तृतीय पुरस्कार प्राचार्य त्रिनाथ प्रसाद जोशी, पत्नी उर्मिला जोशी, अमलेश बारले  पत्नी हेमलता बारले, व्यायाम शिक्षक ऋषिदेव सिंह एवं संस्था के शिक्षक -शिक्षिकाओं के हाथों सम्मानित किया गया।      

इस आयोजन को सफल बनाने में प्राचार्य त्रिनाथ प्रसाद जोशी, अमलेश बारले, ऋषिदेव सिंह, कमलेश्वर कुमेटी, शशि मंडावी, योगेश्वर सिन्हा, दशरथ लाल ध्रुव, वर्षा मंडावी, रितु वर्मा, भारती शर्मा, दिनेश प्रजापति, अंजु बेरा, खोगेन्द्र प्रकाश नाग, सपना रंगारी, किरण वर्मा, शुभम निषाद, दिव्या वर्मा, जूही पांडे, प्राची यादव,  निधि मांडवी, पम्मी नेतामकी महत्वपूर्ण भूमिका रही ।


अन्य पोस्ट