कोण्डागांव

कन्या महाविद्यालय में संविधान दिवस पर कई स्पर्धा
26-Nov-2025 10:10 PM
कन्या महाविद्यालय में संविधान दिवस पर कई स्पर्धा

कोंडागांव, 26 नवंबर। शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय कोंडागांव में राजनीतिविज्ञान विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में 26 नवंबर को संविधान दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत के संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद उपस्थित सभी स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर लोकतंत्र , समानता, स्वतंत्रता और न्याय के मूल्यों को दोहराया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे  महाविद्यालय के प्राचार्य तिलकचंद्र देवांगन द्वारा संविधान के महत्व को समझने और पालन करने की अपील की गई।            

राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष सरिता तारम ने संविधान निर्माण के इतिहास एवं  भारतीय संविधान की विशेषताओं के बारे में विस्तार से बताया।  संविधान दिवस पर प्रश्नोत्तरी, निबंध, पोस्टर प्रतियोगिता जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

अंत में कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। पूरे आयोजन का सफल संचालन सहायक प्राध्यापक सह राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी अनिक्षा  अंचल द्वारा किया गया।


अन्य पोस्ट