कोण्डागांव

सवा करोड़ की लागत से बनेगा नया वन विभाग कार्यालय भवन
12-Nov-2025 11:02 PM
सवा करोड़ की लागत से बनेगा नया वन विभाग कार्यालय भवन

 वन मंत्री ने किया भूमिपूजन-शिलान्यास

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव,12 नवंबर। जिले के वन विभाग को जल्द ही एक नया स्वरूप मिलने जा रहा है। वन मंत्री केदार कश्यप ने आज कोंडागांव में वन मंडल कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन व शिलान्यास किया। यह भवन 1 करोड़ 24 लाख रुपये की लागत से निर्मित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री कश्यप ने कहा कि अंग्रेज़ी शासन काल में बना पुराना कार्यालय अब जर्जर हो चुका है, इसलिए एक आधुनिक और सुविधाजनक भवन की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। नए भवन के निर्माण से विभागीय कार्यों में गति और पारदर्शिता दोनों आएंगी।

मंत्री ने आगे कहा कि कोंडागांव को ‘ऑक्सीजन ज़ोन’ कहा जाता है, लेकिन यहां बढ़ते अतिक्रमण को रोकना अब प्राथमिकता है। इसके साथ ही, किसानों और ग्रामीणों के लिए बेहतर खेती-किसानी उपाय भी शुरू किए जाएंगे ताकि पर्यावरण संरक्षण और आजीविका विकास दोनों में संतुलन बना रहे।

कार्यक्रम में कोंडागांव विधायक लता उसेंडी, जिला अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने इस परियोजना को जिले के विकास और पर्यावरणीय सुधार के लिए महत्वपूर्ण बताया।


अन्य पोस्ट