कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 8 नवम्बर। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनंतपुर में व्यायसायिक शिक्षा ले रहे छात्र छात्राओं के लिए मॉडरन मोटर्स ( स्वराज ट्रैक्टर) उमरकोट(ओडिशा) में 6 नवंबर को एक दिवसीय औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया।
इस भ्रमण में ऑटोमोबाइल ट्रेड के कक्षा 9वी से 12वीं तक के 100 बच्चों ने हिस्सा लिया ,जिसे उनके लिए ज्ञानवर्धक और उपयोगी बताया गया है। मॉडरन मोटर्स (स्वराज ट्रैक्टर) उमरकोट में स्वराज ट्रैक्टर के सर्विसिंग से संबंधित और अन्य मॉडलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
रोजगार शिक्षा को बढ़ावा - संस्था के प्राचार्य दिलीप कुमार कोमरे ने इस भ्रमण को सफल बताते हुए कहा है कि व्यावसायिक शिक्षा से बच्चे न केवल पढ़ाई करते है,बल्कि जीविकोपार्जन के तरीके भी सीखते है।
यह औद्योगिक भ्रमण संस्था के प्राचार्य दिलीप कुमार कोमरे के मार्गदर्शन में और साथ ही मॉडरन मोटर्स के संचालक श्री मनोज शर्मा, श्रीमती सुशीला शर्मा , व्यावसायिक शिक्षक श्री संतोष कुमार यादव और संस्था के शिक्षक श्री गोपेन्द्र ध्रुवे के सहयोग से सफल हुआ। यह पहल छात्रों को उनके चुने हुए व्यावसायिक क्षेत्रों का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करती है।


