कोण्डागांव
कोण्डागांव, 4 नवंबर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनाबाल में संचालित व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत ऑटोमोबाईल ट्रेड के छात्र-छात्राओं को औद्योगिक भ्रमण शुक्रवार को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कोंडागांव में कराया गया, जिसमें कक्षा 9वी से 12वीं तक 93 छात्रों को पहले औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कोंडागांव में संचालित मैकेनिक डीजल ट्रेड ,फिटर ट्रेड , वेल्डर ट्रेड में ऑटोमोबाइल से संबंधित प्रैक्टिकल कार्य सिखाया गया।
यह भ्रमण छात्र-छात्राओं के लिए ज्ञानवर्धक और उपयोगी रहा बच्चों ने अपने जिज्ञासा को प्रश्नों के माध्यम से शांत किया।
संस्था के प्राचार्य यजेंद्र नाथ मांझी ने बच्चों को भ्रमण की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्यावसायिक शिक्षा के माध्यम से बच्चे न केवल पढ़ाई करते हैं बल्कि व्यावहारिक कौशल सीखते हैं इससे रोजगार के बेहतर अवसर आर्थिक विकास आत्मनिर्भरता और उन्नत तकनीक शामिल है।
संस्था प्राचार्य के मार्गदर्शन में व्यावसायिक प्रशिक्षक तुलसी साहू, खेम कुमार पांडे, मुरीत राम खुसरो के द्वारा संपन्न कराया गया।


