कोण्डागांव
शहीद जवानों की स्मृति में पौधारोपण
30-Oct-2025 9:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोण्डागांव, 30 अक्टूबर। राष्ट्रीय एकता दिवस 2025 के अवसर पर गुरुवार दोपहर 12 बजे शहीद जवानों की स्मृति में पुलिस विश्रामगृह परिसर में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आईजी पी. सुंदरराज और कोंडागांव पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के निर्देशन में किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित शहीद परिवारों के साथ सभी अधिकारियों ने पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा, नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष कुलवंत सिंह चहल, एसडीएम अजय उरांव, एएसपी रूपेश कुमार डांडे, तहसीलदार मनोज रावटे सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, जवान और शहीदों के परिजन शामिल हुए।
कार्यक्रम का उद्देश्य शहीदों की अमर याद को नमन करते हुए समाज में पर्यावरण संरक्षण और एकता का संदेश देना रहा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


