कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 10 अक्टूबर। रविवार को टिप्पर संघ कोंडागांव की मासिक बैठक विश्रामगृह फरसगांव में आयोजित की गई , जिसमें संघ के सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे और आने वाले समय में बेहतर तरीके से संघ संचालन पर मंथन किया।
सदस्यों ने अपनी समस्याओं को संघ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों को अवगत कराया। जिस पर संघ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों द्वारा सभी समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर टिप्पर संघ के अध्यक्ष नीलम चंद सुराना उपाध्यक अमित जायसवाल , सचिव -विनय राज , सह सचिव - रिक्की जैन , महावीर जैन, कोषाध्यक्ष - नवीन सुराना, संरक्षक - शिशिर श्रीवास्तव , जी एस चंदेल , अनीश मंसूरी, रजनीश दुबे , नवदीप तिवारी, अजय लाला, मीडिया प्रभारी - संजय पिल्लई ,उत्तम कुमार साहू, कार्यकारी सदस्य - रुद्र राज पटेल, भौमा राम चौधरी तुलसी वड़े एवं आकाश अग्रवाल,कामेश्वर साहू उपस्थित रहे।


