कोण्डागांव

कांकेर रेंज डीआईजी ने किया वार्षिक निरीक्षण, सिटी कोतवाली का भी लिया जायजा
07-Oct-2025 10:28 PM
कांकेर रेंज डीआईजी ने किया वार्षिक निरीक्षण, सिटी कोतवाली का भी लिया जायजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 7 अक्टूबर। कोण्डागांव में कांकेर रेंज के डीआईजी अमित तुकाराम कांबले ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वार्षिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक येदुवेल्ली अक्षय कुमार सहित सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिले में सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस कार्यों की समीक्षा की गई। डीआईजी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक थाने और चौकी में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इसके बाद डीआईजी कांबले ने सिटी कोतवाली कोण्डागांव का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाने के रिकॉर्ड, पेट्रोलिंग गतिविधियों और आम नागरिकों से संवाद पर विशेष ध्यान दिया गया। डीआईजी ने पुलिस अधिकारियों को जनता की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण में सतर्क रहने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिले में इस वार्षिक निरीक्षण का उद्देश्य पुलिस कार्यों का प्रभावी मूल्यांकन करना और भविष्य में सुधार हेतु ठोस कदम उठाना बताया गया।


अन्य पोस्ट